Narendra Modi Biography in Hindi | नरेंद्र मोदी जीवन परिचय हिंन्दी में

 

Narendra Modi Biography in Hindi | नरेंद्र मोदी जीवन परिचय हिंन्दी में

नरेंद्र मोदी

जीवन परिचय
वास्तविक नामनरेंद्र दामोदरदास मोदी
उपनामनमो
व्यवसायभारतीय राजनेता
पार्टी/दलभारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी झंडा
राजनीतिक यात्रा1988: भारतीय जनता पार्टी के गुजरात यूनिट के संगठन सचिव बने।
1995: नवंबर में, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय सचिव बने।
1998: मई में, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बने।
2001: 3 अक्टूबर को, पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। यह पद 2014 तक उनके पास रहा।
2013: 31 मार्च को, भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में उनका चयन हुआ।
2014: 26 मई को, भारतीय गणतंत्र के चौदहवें प्रधानमंत्री बने।
मुख्य प्रतिद्वंदीराहुल गाँधीनितीश कुमार
शारीरिक संरचना
लम्बाईसे० मी०- 170
मी०- 1.70
फीट इन्च- 5’ 7”
वजन/भार (लगभग)78 कि० ग्रा०
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगसफ़ेद
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि17 सितंबर 1950
आयु (2016 के अनुसार)66 वर्ष
जन्मस्थानवडनगर, बॉम्बे स्टेट (वर्तमान गुजरात), भारत
राशिकन्या
हस्ताक्षरनरेंद्र मोदी हस्ताक्षर
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरवडनगर, गुजरात, भारत
स्कूल/विद्यालयउच्च माध्यमिक विद्यालय, वडनगर, गुजरात
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयगुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद, गुजरात
दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, भारत
शैक्षिक योग्यताबी० ए०, राजनीति शास्त्र (दूरस्थ शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से)
एम० ए०, राजनीति शास्त्र (गुजरात विश्वविद्यालय से)
राजनीतिक आरम्भवर्ष 1985 में, जब वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने
परिवारपिता - स्व० दामोदरदास मूलचंद मोदी
नरेन्द्र मोदी के पिता स्व० दामोदरदास मूलचंद मोदी
माता- हीराबेन
नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी
भाई- सोमा (स्वास्थ्य विभाग से अवकाश प्राप्त अधिकारी)
नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोमा मोदी
अमृत मोदी (72) (खराद मशीन प्रचालक)
नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई अमृत मोदी
प्रहलाद (अहमदाबाद में एक दूकान चलाते हैं)
नरेन्द्र मोदी अपने छोटे भाई प्रहलाद मोदी के साथ
पंकज (सूचना विभाग, गाँधीनगर हेडक्वार्टर में क्लर्क),
नरेन्द्र मोदी का छोटा भाई पंकज मोदी
बहन- वसंतीबेन हसमुखलाल मोदी,
नरेन्द्र मोदी अपनी छोटी बहन वसंतीबेन हसमुखलाल मोदी के साथ
धर्महिन्दू
जातिमोध घंची, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ० बी० सी०)
पता7 लोक कल्याण मार्ग
शौक/अभिरुचियोग करना, पुस्तकें पढ़ना
विवाद• नरेंद्र मोदी के जीवन का सबसे बड़ा विवाद गोधरा कांड से जुड़ा है, जिसके तहत उनपर दंगों का षडयंत्र रचने के आरोप लगते रहे हैं। हालाँकि, 2014 में, नानावती रिपोर्ट ने मोदी को दोषमुक्त घोषित कर दिया है।
• तीस्ता सीतलवाड़, अपने पति के कत्ल का जिम्मेदार, नरेंद्र मोदी को ठहराती रही हैं।
• इशरत जहाँ फर्जी इनकाउंटर के पीछे नरेंद्र मोदी का हाथ होने की संभावना जताई जाती रही है।
• नरेंद्र मोदी की वैवाहिक स्थिति भी विवादों में रहती है।
• नरेंद्र मोदी का नाम गुजरात दंगों से जुड़े होने के कारण 2005 में अमेरिका ने उनपर वीजा प्रतिबंध लगा दिया था। हालाँकि, 2014 में अमेरिका ने प्रतिबंध हटा लिया।
• स्नूपगेट कांड के तहत मोदी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उनपर आरोप था कि उन्होंने एक लड़की (वास्तुशास्त्र/आर्किटेक्टर की विद्यार्थी) का फोन टैप करवाया था।
• 2015 में, 10 लाख का सूट (जिसपर उनका नाम अंकित था) पहनने के लिए उनकी आलोचना हुई थी।
नरेंद्र मोदी 10 लाख सूट
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा राजनेताश्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी
पसंदीदा नेतामहात्मा गाँधी, स्वामी विवेकानंद
प्रेम संबन्ध एवं अन्य
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नीजशोदाबेन चिमनलाल मोदी
नरेन्द्र मोदी अपनी पत्नी जशोदाबेन चिमनलाल मोदी के साथ
बच्चेनहीं हैं
धन संबंधित विवरण
आय1.58 लाख रुपए (2014 के अनुसार)
संपत्ति (लगभग)1.41 करोड़ रुपए (2014 के अनुसार)

नरेंद्र मोदी

Some interesting information related to Narendra Modi । नरेंद्र मोदी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • क्या नरेंद्र मोदी धूम्रपान करते हैं ?: नहीं
  • क्या नरेंद्र मोदी मदिरापान करते हैं ?: नहीं
  • नरेंद्र मोदी का जन्म मोध घंची (एक तेली समुदाय) में हुआ था। यह समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ० बी० सी०) में आता है।
  • बचपन में नरेंद्र मोदी का सपना भारतीय सेना में शामिल होना था। वो एक सैनिक स्कूल में दाखिला लेना चाहते थे, लेकिन परिवार के विषम आर्थिक परिस्थितियों के कारण वो सैनिक स्कूल में दाखिला लेने में असमर्थ रहे।
  • मात्र 17 वर्ष की आयु में मोदी ने गृह त्याग दिया था और सम्पूर्ण भारत के भ्रमण पर निकल पड़े।

    नरेंद्र मोदी एक यात्री

    नरेंद्र मोदी एक यात्री

  • युवा मोदी, वडनगर रेलवे स्टेशन पर स्थित अपने पिता के टी-स्टाल (चाय की दूकान) पर उनका हाथ बंटाया करते थे।

    नरेंद्र मोदी की वडनगर रेलवे स्टेशन स्थित चाय की दूकान

    नरेंद्र मोदी की वडनगर रेलवे स्टेशन स्थित चाय की दूकान

  • बहुत ही छोटी उम्र में नरेंद्र मोदी का विवाह जशोदाबेन के साथ हो गया था।
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल होने पर उनका पहला काम अहमदाबाद स्थित आर. एस. एस. हेडक्वार्टर के फर्श पर पोंछा लगाने का था।

    नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में

    नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में

  • अब तक के अपने कार्यकाल में, मोदी ने अपने किसी भी रिश्तेदार के साथ अपना सरकारी आवास साझा नहीं किया है।
  • मोदी ने अमेरिका से “छवि प्रबंधन एवं जन संपर्क (ईमेज मैनेजमेंट एण्ड पब्लिक रिलेशंस)” में तीन महीने का कोर्स किया है।

    नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हॉउस के सामने

    नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हॉउस के सामने

  • नरेंद्र मोदी, स्वामी विवेकानंद के बहुत बड़े अनुयायी हैं।

    नरेंद्र मोदी एवं स्वामी विवेकानंद

    नरेंद्र मोदी एवं स्वामी विवेकानंद

  • नरेंद्र मोदी ट्विटर (Twitter) पर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा फ़ॉलोड (Followed) राजनेता हैं। पहले नंबर पे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और दूसरे पे अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं। मोदी के ट्विटर अकाउंट पे 12 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

    नरेंद्र मोदी ट्विटर अकाउंट

    नरेंद्र मोदी ट्विटर अकाउंट

  • मोदी, ज्यादातर बिना क्रीज के कपड़े पहनते हैं।

    नरेंद्र मोदी का परिधान

    नरेंद्र मोदी का परिधान

  • 2010 में, मोदी के गुजरात मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान, गुजरात विश्व का दूसरा सर्वोच्च राज्य बन गया था।

    नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर

    नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर

  • गुजरात-मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने अपने वर्ष के कार्यकाल के दौरान एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया था।
  • सोशल मीडिया (जैसे कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, इत्यादि) का उपयोग करने वाले नरेंद्र मोदी, भारत के सर्वाधिक सक्रिय राजनेताओं में से एक हैं।

    नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स

    नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स

  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति, बराक ओबामा के साथ मोदी की घनिष्ट मित्रता है।

    नरेंद्र मोदी एवं बराक ओबामा

    नरेंद्र मोदी एवं बराक ओबामा

  • 26 मई 2014 को, नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जो स्वतंत्र भारत में पैदा हुए थे।

  • 28 सितंबर 2014 को, न्यू यॉर्क (New York) के मैडिसन स्क्वैर गार्डन (Madison Square Garden) में नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। यह पहली बार था जब किसी भारतीय का अमेरिका में इतना भव्य स्वागत किया गया हो।

  • 8 नवंबर 2016 को, भारतीय प्रशासन के इतिहास का सबसे आश्चर्यजनक फैसला लेते हुए, नरेंद्र मोदी ने भारत में नोटबंदी का ऐलान कर दिया जिससे भारत में चलने वाले दो सबसे बड़े करेंसी नोट्स (500 और 1000) अवैध मुद्रा घोषित कर दिए गए।

  • चाहे वो औपचारिक दस्तावेज हों अथवा अनौपचारिक, नरेंद्र मोदी अपने हस्ताक्षर हमेशा हिंदी (देवनागरी लिपि) में ही करते हैं।

    नरेंद्र मोदी हस्ताक्षर

    नरेंद्र मोदी हस्ताक्षर

Comments

Popular posts from this blog